
नरेंद्र मोदी विचार मंच ने खंडवा जिले में की नई नियुक्तियां।
रितेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष और मदनलाल मंडलोई को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी।
खंडवा। नरेंद्र मोदी विचार मंच के संस्थापक रवि चाणक्य एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन/राष्ट्रीय प्रभारी की सहमति तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी की अनुशंसा से खंडवा जिले में संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने ने बताया कि प्रदेश प्रभारी महेश चंद्र महेश्वरी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हिम्मत परिहार, प्रदेश महासचिव सचिन सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल पाटीदार रायपुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सिंह राजावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश मुकाती एवं प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला तथा इंदौर संभाग प्रभारी मुकेश निगम एवं इंदौर संभाग अध्यक्ष दिलीप जैन (सेक्रेटरी) द्वारा खंडवा जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता को व जिला प्रभारी मदन लाल मंडलोई को नियुक्त किया गया है।












