*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक छैगांव माखन प्रखंड के होटल अमृत में सम्पन्न हुई*
खंडवा। विश्व हिंदू परिषद की मासिक जिला बैठक छैगांव माखन प्रखंड स्थित होटलअमृत में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में मंच पर विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पण्डया,जिला अध्यक्ष श्री माणक जी अग्रवाल, जिला मंत्री विनीत जी सोनी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीता दीदी एवं जिला संगठन मंत्री श्री विकास जी प्रजापति उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्थापना दिवस 4सितंबर से 10 सितंबर, सेवा पखवाड़ा 26 सितंबर से 10 अक्टूबर, अखंड भारत संकल्प दिवस, तथा 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित होने वाले सत्संग प्रशिक्षण वर्ग की प्रखंडवार योजनाओं पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आगामी आयोजनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
विभाग संगठन मंत्री आदरणीय वासुदेव जी पण्डया भाई साहब ने सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की सफल योजना को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












