ताज़ा ख़बरें

सराफा कारोबारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग रिश्तेदारों और व्यापारियों के साथ कलेक्टर से मिले अमित जोगी

दोषी पुलिस अधिकारियों को हटाने की उठाई मांग

कोटमी में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की सनसनीखेज हत्या के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष Amit Jogi ने सोमवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें निम्नलिखित माँगें की गई हैं:

➤ तत्काल CBI जाँच

➤ SP से लेकर कस्टेबल स्तर तक संबंधित अधिकारियों का जिले से बाहर स्थानांतरण

➤ हत्या से पूर्व बिजली गुल होने, CCTV कैमरों के बंद रहने तथा खुली सीमाओं की स्वतंत्र जाँच

➤ GPM में संगठित अपराध की जाँच हेतु उच्च स्तरीय SIT का

गठन

ज्ञापन में हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से जांच कराने तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के तत्काल तबादले की मांग की गई है। अमित जोगी ने कहा कि घटना के समय अचानक बिजली गुल होना, स्ट्रीट लाइटों का बंद होना और सीसीटीवी कैमरों का काम नहीं करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे पुलिस तंत्र की बड़ी विफलता बताते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की आवश्यकता बताई।

जोगी ने कहा कि जिले में संगठित अपराध, नशे के कारोबार और अवैध तस्करी की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को जांच पूरी होने तक पद से हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने जिले में सक्रिय ड्रग नेटवर्क और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उच्च स्तरीय एसआईटी के गठन की भी मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!