अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

आज बनी सड़क, कल होगा उदघाटन, परसों उस पर लिखा जायेगा सावधान सड़क खस्ताहाल है

आज बनी सड़क, कल होगा उदघाटन, परसों उस पर लिखा जायेगा सावधान सड़क खस्ताहाल है

 

बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल में ईंट भट्ठा से बड़नौमी के लिए तीन दिन पहले बने लगभग एक किलोमीटर मार्ग उदघाटन से पहले ही उखाड़ने लगा।

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अरशद खान व जिला उपाध्यक्ष इरशाद खाँ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जाकर सम्बंधित ठेकेदार महादेव बिल्डर से मानक के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया। ठेकेदार ने कम बजट का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। दोनों भाकियू नेताओं ने सड़क की गुडवत्ता को लेकर हुई झड़प को वीडियो में कैद कर लिया। ठेकेदार खुद को सत्ता पक्ष का नेता बता कर दोनों नेताओं पर दबाब बनाने का प्रयास करने लगा। जिससे भाकियू नेताओं ने आन्दोलन की चेतावनी दी है।

युवा जिलाध्यक्ष अरशद खान ने बताया तीन दिन पहले सड़क बनी है जो अभी से उखड़ रही है। ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का पलीता लगाया गया है। हम ज़िला प्रशासन से माँग करते हैं 3 दिन के अंदर इस सड़क की गुडवत्ता की जाँच कराई जाए अन्यथा भाकियू चढूनी ज़िला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी।

इस मामले को लेकर ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा है कि ये सड़क लम्बे समय से ख़राब पड़ी थी। लम्बे समय से माँग करने पर सड़क निर्माण मंज़ूर हुआ लेकिन ठेकेदार की मनमानी से आम जन को कुछ दिनों में ही वही टूटी सड़क पर चलना होगा। प्रशासन तत्काल ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाए व ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करे। प्रशासन हमारी माँग को यदि नहीं मानता है तो संगठन के बैनर तले धरना शुरू किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!