ताज़ा ख़बरें

बड़ोद (आगर) 26 मई विद्यालय के छात्र का भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन

बड़ोद (आगर) 26 मई
विद्यालय के छात्र का भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन
बड़ौद। श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद के पूर्व छात्र लोकेंद्र व्यास, पिता परमानंद व्यास, निवासी ग्राम आसंध्या का भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन होने पर विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. गिरीश भाई शाह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार जैन, विद्यालय प्रबंधक संतोष जैन, प्राचार्य एस.एस. राजपूत सहित समिति एवं समस्त विद्यालय परिवार ने लोकेंद्र व्यास को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने कहा कि लोकेंद्र की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय एवं पूरे बड़ौद क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!