मिट्टी की मूर्ति निर्माण सम्बंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा, आवेदन आमंत्रित
—
खण्डवा//स्टार ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खण्डवा द्वारा भगवान श्री गणेश एवं लक्ष्मी जी की मिट्टी की मूर्ति निर्माण के सम्बंध में 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 18 मई से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण के लिए खण्डवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व प्रजापति समाज के उम्मीदवारों का ऑनलाइन पंजीयन आरसेटी संस्थान में किया जा रहा है। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक 17 मई तक संस्थान में अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य करवा सकते हैं तथा 18 मई से प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों के लिए चाय और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। इच्छुक आवेदकों के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 5 फोटो और अंक सूची होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, एनवीडीए कॉलोनी, सिविल लाइन खण्डवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है।











