ताज़ा ख़बरें

जिला सेवा भारती खंडवा के संस्कार केंद्रों की दीदियों का मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संघ कार्यालय “शिवनेरी” के सभागार में संपन्न हुआ।

खास खबर

खण्डवा//जिला सेवा भारती खंडवा के संस्कार केंद्रों की दीदियों का मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संघ कार्यालय “शिवनेरी” के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला रेड क्रॉस सोसायटी खंडवा के उपसभापति श्री आशीष जी अग्रवाल, सेवा भारती के अध्यक्ष श्री भानु भाई पटेल, सचिव श्री रविंद्र सिंह एवं स्वावलंबन प्रमुख श्री हरेराम जी पाण्डेय उपस्थित रहे।
विशेष प्रवास पर पधारे आदरणीय आशीष जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उन्होंने प्रकल्प संचालिकाओं को विभिन्न विषयों की उपयोगी जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी संस्कार केंद्रों की दीदियों को प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, नियमित गतिविधियों के संचालन एवं सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को मानदेय वितरण एवं चाय व्यवस्था के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!