ताज़ा ख़बरें

आई टी आई में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिस मेला 7 मई को

खास खबर

आई टी आई में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिस मेला 7 मई को

खण्डवा//शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिहाडा रोड, आनन्दनगर, खण्डवा में 7 मई गुरूवार को सुबह 11 बजे से युवा संगम रोजगार स्वरोजगार और अप्रेंटिस मेला आयोजित होगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित एम आर एफ लिमिटेड, फोर्स मोटर्स सहित कई जानीमानी कंपनियों के प्रतिनिधि भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहेंगे। कंपनियां अपने प्लांट हेतु 10वीं., 12 वीं. आई.टी.आई., पोलिटेक्नीक डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार प्रतिमाह 15,000 रु.से 25,000 रुपए तक दिया जायेगा, पूर्ण उपस्थिति पर उपस्थिति बोनस एवं अन्य सुविधाए दी जावेगी। आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस युवा संगम में भाग लेना चाहते हैं, वे आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कॉपी दो सेट बायोडाटा, रेज्यूम तथा आईडीप्रुफ आधारकार्ड पेनकार्ड पासपोर्ट साईज के 3 फोटो के साथ शासकीय आईटीआई, सिहाड़ा रोड, आनन्द नगर खण्डवा में दिनांक 7 मई को प्रातः 10:30 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!