नेत्रहीन बच्चों के जीवन से रूबरू हुए समाज कार्य के विद्यार्थी, फिल्ड विजिट में जाना ब्रेल लिपि का महत्व।
खंडवा। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत खंडवा विकासखंड के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को एक शैक्षणिक फिल्ड विजिट के तहत निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नेत्रहीन एवं दृष्टिबाधित बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, पढ़ने-लिखने की प्रक्रिया तथा ब्रेल लिपि के उपयोग को नजदीक से समझा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों के दैनिक जीवन की चुनौतियों और उनके आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को जाना। वहीं, परिसर में आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के स्वास्थ्य जांच शिविर में भी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के दौरान डॉ. शिवशंकर गुर्जर द्वारा निशुल्क दृष्टिबाधित छात्रावास के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस प्रकार के भ्रमण को ज्ञानवर्धक और संवेदनशीलता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम में अनील बाहेती,सुनील जैन, ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार, मेंटर्स आशीष पटेल, दिलावर सोनरिश, प्रीति गीते, मयंक राठौर, राहुल सहित प्रस्फुटन समिति से नारायण फरकले उपस्थित रहे।
इसके अलावा विद्यार्थियों में लतीफ खान, राधा मोहे, महेंद्र ताड़गे, संजय भलराय, किरण, सपना मोहे, आरती सांवले, अनिता यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।










