
बंगाल में चला मोदी का बंगाली जादू , 204 सीट जीतकर बंगाल में खिला कमल।

खंडवा में झालमुड़ी के साथ बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न…
खंडवा में बीजेपी दफ्तर के बाहर PM नरेंद्र मोदी की तस्वीरें सामने रखकर बांटी गई झालमुड़ी।
आतिशबाजी कर लहराए गए बीजेपी के झंडे।
खंडवा। विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देश के 5 राज्यों में से पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में बड़ी जीत के रुझानों को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटने लगे थे और लगातार नतीजों के अपडेट लेते रहे। सुनील जैन ने बताया कि 4 मई सोमवार को पांच विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे रुझान बीजेपी के पक्ष में आते गए, कार्यालय का माहौल जश्न में बदलता गया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में सुबह से कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन के पास बैठकर नतीजे देख रहे थे। नतीजे स्पष्ट होते ही बीजेपी दफ्तर के बाहर जीत का जश्न शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को सामने रखकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी। यह जश्न खासा आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर बीजेपी के झंडे लहराते हुए जीत के नारे लगाकर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। प्रवक्ता सुनील जैन जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, विधायक कंचन मुकेश तन्वे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री चारुलता मंगल यादव, मोर्चे की जिला अध्यक्ष इंदू दुबे, मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन,आषीश राजपुत, भारत पटेल, गणेश गुरबाणी, अमर यादव, शारदा तांदले, प्रियांशु चौरै, अनिल विश्वकर्मा, विक्की भांवरे, राजेश यादव, सोमनाथ काले, राजेंद्र सिंह ठाकुर, मंगल यादव, हिमांशु राज, लोकेंद्र सिंह गोड, श्रुति जैन, रक्षा प्रजापति, पलाश बाबरा, ओंकार जायसवाल, पिंकी राठौर, स्नेहा पाराशर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे और जीत की खुशी साझा की। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव प्रदेश मंत्री चारुलता मंगल यादव ने इस जीत को जनता का समर्थन बताते हुए कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और गुंडाराज से ग्रसित प्रदेश की जनता ने बंगाल में परिवर्तन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए भाजपा के समर्थन में मतदान किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टीयो को जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम संदेश बताया। प्रवक्ता सुनील जैन ने ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है देश को विकास के माध्यम से आधुनिक एवं एवं पूर्णतया विकसित बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि देश की जनता मोदी जी के कार्यों को पसंद करती है। कुछ वर्षों पूर्व पूरे देश में कांग्रेस का राज हुआ करता था, लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण लगातार कांग्रेस का पतन हुआ, आज स्थित है कि एक सीट के लिए कांग्रेस को संघर्ष करना पड़ रहा है, और आज हम गर्व से कह सकते 2 लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना कमल खिलाने का जो प्रयास किया, आज केंद्र के साथ ही लगभग 20 प्रांतो में भाजपा समर्थित सरकार मौजूद है। गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का परचम, बंगाल में चला मोदी का बंगाली जादू, बंगाल में पहली बार 204 सीटो के साथ खिला कमल।








