ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 262 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खंडवा, 04 मई 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 02.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना नर्मदानगर के आरोपिया कृष्णाबाई पति स्व. प्रहलाद जाति भीलाला उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम चिकढालिया के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/-रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी सीताराम पिता सुखलाल गौतम उम्र 50 साल निवासी ग्राम गुलर ढाना थाना खालवा के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 262 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 91200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विशेष अभियान में कार्यवाही – सख्त प्रवर्तन के साथ सुधारात्मक दृष्टिकोण – हेलमेट धारण नहीं करने वाले उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही हुए 03 ड्रायविंग लाईसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!