
खंडवा। खण्डवा विधायक
कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंझरिया में स्थित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान नमन हौरा ने विधायक को अवगत कराया कि इस कोल्ड स्टोरेज पर सरकार द्वारा 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह सुविधा क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जहां वे अपने आलू, चना, गाजर सहित अन्य कृषि उत्पाद सुरक्षित रख सकते हैं।
इस अवसर पर सेवादास पटेल, तपन डोंगरे, राहुल मंदवाल एवं दुर्गेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









