ताज़ा ख़बरें

*प्रसिद्ध श्रीराम कथा मर्मज्ञ कथा व्यास सुरेश शरण शास्त्री आये सद्भावना मंच, हुई अमृतवाणी वर्षा*

खास खबर

*प्रसिद्ध श्रीराम कथा मर्मज्ञ कथा व्यास सुरेश शरण शास्त्री आये सद्भावना मंच, हुई अमृतवाणी वर्षा*

खंडवा। चित्रकूट धाम हिगनघाट के प्रसिद्ध श्रीराम कथा के मर्मज्ञ कथा व्यास सुरेश शरण शास्त्री के माली कुआं स्थित सदभावना मंच आगमन पर मंच सदस्यों द्वारा शाल श्री फल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि वही शास्त्री जी द्वारा सद्भावना मंच के सदस्यों को उनके निस्वार्थ कार्यों और एकता के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। आप सभी मंच के सदस्य समाज में भाईचारे और एकता का अलख जगा रहे हैं। जो सराहनीय कार्य है। इस दौरान सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचन्द्र चौरे, देवेंद्र जैन, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, जीडी सराफ, निर्मल मंगवानी, महेश मूलचंदानी, अनुप शर्मा , कमल नागपाल, डॉ. एमएम कुरैशी, अर्जुन बुंदेल, सोनी वकील, सुभाष मीणा, केलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने कथा व्यास सुरेश शरण शास्त्री का पुष्प माला भेटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!