
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रतिनिधि श्री सुभाष चंद्र ने छात्रावास, संप्रेक्षण गृह, वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया
—
खण्डवा//
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रतिनिधि श्री सुभाष चंद्र ने बुधवार को जिला जेल, किशोर गृह, आंगनबाड़ी केंद्र, महिलाओं के आश्रय गृह, अनाथालय जैसी संस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री सुभाष चंद्र ने इस दौरान क्लेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से भी भेंट की। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
श्री सुभाष चंद्र ने ओंकारेश्वर के वृद्ध आश्रम में साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्ध आश्रम के मुख्य द्वार के सामने एक साइड में रेलिंग के साथ रैंप निर्माण के लिए भी कहा। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को स्वसहायता समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने बाल संप्रेषण गृह में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, दीपक निर्माण और फर्नीचर निर्माण की सराहना की।











