
इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा बने बजरंग सेना के प्रदेश मंत्री।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने दी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह; संगठन को मजबूत करने की उम्मीद।
खंडवा। शहर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा को बजरंग सेना संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने उन्हें मध्य प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शेखर वर्मा इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी मंडल में महामंत्री के पद पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पदाधिकारियों और समर्थकों का कहना है कि चंद्रशेखर वर्मा के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बजरंग सेना संगठन सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। संगठन का फोकस हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दों, गौ संरक्षण, राष्ट्रवाद के प्रसार और गौशालाओं के निर्माण जैसे कार्यों पर रहता है। इसके अलावा संगठन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, मंदिरों और साधु-संतों की सुरक्षा तथा प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर भी अभियान चलाता रहा है। सुनील जैन ने बताया कि संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, इंजी. वर्मा का स्वभाव मिलनसार है और वे जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता मिलेगी, साथ ही प्रदेश में संगठन का विस्तार भी तेजी से हो सकेगा।












