ताज़ा ख़बरें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा , रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन करें

खास खबर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा , रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन करें

खण्डवा//वर्ष 2026-27 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि कल 52 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 51 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से प्रथम श्रेणी में 39 विद्यार्थी तथा द्वितीय श्रेणी में 12 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!