ताज़ा ख़बरें

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को , परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच होगी

खास खबर

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को , परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच होगी

खण्डवा//मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 26 अप्रैल को ओ एम आर पद्धति से प्रातः 10 से 12 एवं दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक, दो सत्रों में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों के कुल 365 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जाँच प्रकिया बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्यतः 90 मिनिट पूर्व पहुँचना होगा। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा। परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से दोनो सत्रों में जाँच की जाएगी, जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जाँच पुरूष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जाँच केबिन में महिला वीक्षक द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेण्डर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरुष कर्मचारी से करवाना चाहते हैं।परीक्षार्थियों की दोनों सत्रो में त्रिस्तरीय जाँच की जाएगी, तत्पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन एवं एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आई.डी. कार्ड साथ में ला सकते है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!