मासिक किराए पर वाहन के लिए दरें आमंत्रित
—
खण्डवा//जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, खण्डवा को कार्यालय उपयोग हेतु एक चार पहिया वाहन की आवश्यकता है। जिसके लिये मासिक एवं प्रतिदिवस दर से दरें आमंत्रित की गई हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जेल रोड़ सिविल लाईन खण्डवा स्थित उनके कार्यालय में इस सम्बंध में बंद लिफाफे में मासिक या प्रतिदिन या प्रति किमी किराये की दरें 24 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त बंद लिफाफे उसी दिन अपरान्ह 4 बजे खोले जाएंगे। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।









