
कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा बनी विश्व की बड़ी पार्टी, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,
जनसंध के रूप में बोया पौधा आज भाजपा का बना वटवृक्ष ,,सुरेंद्र अग्रवाल,,
पार्टी ने पूरे जिले भर में उत्साह के साथ मनाया अपना 47 वां स्थापना दिवस।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सभी संगठनात्मक जिलों के मंडलों तक गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। खंडवा जिले में भी ग्राम केंद्र और मंडल स्तर पर स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खंडवा में पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में मनाया गया। पार्टी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय, पितृ-पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया का पुण्य-स्मरण कर माल्यापर्ण के साथ ”जनसंघ से भाजपा की यात्रा” पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा की गई। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि 1952 में जनसंघ की स्थापना के साथ पार्टी की विकास यात्रा शुरू हुई और पूर्ण रूप से मुंबई के अधिवेशन में 6 अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना की गई। आज हमें गर्व है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है । श्री तोमर ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पार्टी की पंचनिष्ठा और एकात्म मानववाद पर आधारित राजनीतिक जीवन का अनुसरण करना चाहिए। ये भारतीय जनता पार्टी के प्राण-तत्व हैं, इन्हीं पर चलकर हम आंतरिक और बाहय रुप से भारत को मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बना सकते हैं। इस अवसर लोकतंत्र सेनानी संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भाजपा के कायकर्ता होने का गर्व है। स्थापना दिवस पार्टी की नींव का दिन है। नींव के पत्थर को पूजने का दिन है। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता आज के दिन यह संकल्प लें कि राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में हम प्राण-प्रण से जुटेंगे। पार्टी के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जनसंध के रूप में बोया पौधा आज भाजपा का वट वृक्ष बन चुका है और प्रदेश के साथ केंद्र में भी भाजपा की सरकार हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में मनाया गया। सर्व प्रथम भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाले ध्वज को पार्टी कार्यालय प्रांगण में सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फहराया गया ।इसके उपरांत पार्टी द्वारा वरिष्ठ मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान साल एवं श्रीफल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय,एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समकक्ष पुष्पमाला अतिथिओं द्वारा अर्पित किए,इसके उपरांत सामूहिक वन्देमातरम गान हुआ।जिला कार्यालय में पार्टी द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई। प्रवक्ता सुनील जैन बताया कि पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ,खंडवा विधायक कंचन तनवे,खंडवा महापौर अमृता अमर यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े,वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल,
जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संतोष राठौर,
कैलाश पाटीदार प्रवक्ता सुनील जैन राजेश यादव, दिनेश पालीवाल , ममता बोरसे अमर यादव ,नंदन करोड़ी,कपिल अनजने, राजपाल सिंह चौहान, , सुधांशु जैन आशीष राजपूत, भारत पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर,आशीष चटकले, सोमनाथ काले , चंद्रेश पचौरी, ओमकार जयसवाल, अनिल भगत,सुधांशु जैन, शृंगी उपाध्याय, दीपसिंह झाला,सागर
आरतानी लोकतंत्र सेनानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।










