
*एडवोकेटस इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का कल होगा फाइनल मैच।*
जिला अधिवक्ता संघ खंडवा के तत्वाधान में विगत तीन दिन से एसएन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे अधिवक्ताओं के क्रिकेट टूर्नामेंट में चार ग्रुप बनाए गए हैं प्रत्येक ग्रुप में तीन-तीन टीमें रखी गई है जिनके मध्य लिंग मैच के माध्यम से टॉप पर रही चार टीम सेमीफायनल में प्रवेश कर गयी है –
1 एडवोकेट खंडवा चैलेंजर
2 एडवोकेट खंडवा पैंथर
3 खंडवा रेलवे मजिस्ट्रेट टीम
4 खरगोन एडवोकेट नवग्रह टीम
शिवांग तिवारी ने बताया कि उपरोक्त चारों टीमों का सेमी फाइनल मैच कल सुबह 8:00 बजे और 10:00 होगा दोनों सेमीफाइनल में से पराजित टीमों के मध्य तीसरे स्थान के लिए मैच दोपहर 12:00 होगा वही फाइनल में प्रवेश करने वाली टीमों के मध्य मैच दोपहर 3:00 बजे खेला जाएगा।
सभी विजेता उपविजेता और रनर टीम सहित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को कल शाम 5:00 बजे मुख्य अतिथि खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तंनवे, एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस के अग्रवाल श्री सरदार सिंह तंवर श्री राजीव शर्मा अरुण दुबे श्री देवेंद्र सिंह यादव मोहन गंगराड़े प्रणेंद्र राका प्रणय गुप्ता रविन्द्र पाथरिकर,संजय जायसवाल, एस हनीफ, नितिन झंवर,रविन्द झवर, संतोष गौर,पुष्पा गौर, रंजन जैनी,नफीस कुरेशी,महेश मालाकार, सुनील आर्य,द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विजेता टीम को 15000/-₹ व शील्ड उपविजेता टीम को 7500/-₹ व शील्ड तथा तीसरे स्थान की टीम को शील्ड तथा 1 पुरुस्कार मेन ऑफ दी सीरीज व प्रत्येक लिंग मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने वाले खिलाड़ी को शील्ड प्रदान की जाएगी।








