ताज़ा ख़बरें

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत की बैठक संपन्न*

खास खबर

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत की बैठक संपन्न*

*कार्यकारिणी की हुई घोषणा*

खंडवा।श्री पूज्य सिंधी पंचायत की एक विशिष्ट महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक नवनिर्मित सिंधु भवन सभागृह में रखी गई,जिसमें सिंधु भवन के निर्माण कार्य को विस्तार एवं गति देने हेतु आगामी एक वर्ष तक के लिए मेठाराम पिंजानी का नाम अध्यक्ष पद हेतु अनिल आरतानी ने रखा, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की।
अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने मोहन दीवान को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया, वहीं शेष कार्यकारिणी के पदों पर इस प्रकार मनोनयन किया गया।इसमें उपाध्यक्ष अशोक नावानी,मुकेश चंचलानी, राजेश परचानी,सचिव श्याम हेमवानी,सह सचिव किशोर लालवानी और महेश चंदवानी,कोषाध्यक्ष मनोहरलाल संतवानी, ऑडिटर किशनचंद कोटवानी,संरक्षक सुंदरदास फतवानी,गोपालदास पमनानी और डॉक्टर जी एल हिंदूजा,विशेष सलाहकार नरेंद्र कुमार लधानी,अनिल कुमार आरतानी और घनश्यामदास संतवानी बनाए गए, वहीं प्रवक्ता कमल नागपाल को बनाया गया।ताराचंद जेठवानी,शत्रुघ्न वासवानी,राजेश वाधवा,राम वासवानी,मनोज गेलानी, कमलेश पमनानी,जयपाल लालवानी,लक्ष्मणदास नचनानी,संजय सभनानी, मूलचंद फतवानी,साधु लखानी,राजू तीर्थानी,द्वारका मोहनानी,चंद्रलाल वाधवा, घनश्याम वाधवा,दीपू सीतलानी,शेखर चंदवानी सहयोगी सदस्य मनोनीत किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!