महावीर जयंती के उपलक्ष में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कृषि करो या ऋषि बनो की झांकी के साथ आकर्षक पालना सजाया गया।
वर्धमान ग्रुप मंडल ने सभी धर्म प्रेमियों से मंदिर में बनी आकर्षक झांकि देखने का अनुरोध किया है।
खंडवा। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव 30 मार्च को खंडवा नगर में सकल जैन समाज द्वारा धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खंडवा के सभी जैन मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, वहीं मंदिरों में झांकियां के साथ भगवान महावीर का आकर्षक पालना भी सजाया गया है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में वर्धमान ग्रुप की ओर से आर्कषक झाँकी जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव भारतीय संस्कृति के आदि प्रवर्तक जिनके पुत्र भरत के नाम से ये भारत देश का नाम पड़ा । ऋषभ देव ने अपनी दोनों पुत्रियों ब्राह्मी ओर सुंदरी को लिपि ओर अंक की विद्या देकर नारी शिक्षा का संदेश दिया । भगवान आदिनाथ (राजा ऋषभ) ने आज से हजारों वर्ष पूर्व ऋषि, कृषि, कृषि वाणिज्य, शिल्प का ज्ञान दिया था। वर्धमान ग्रुप द्वारा बनाई गई झांकी में कृषि करो या ऋषि बनो की झांकी में जैविक खेती के बारे में भी दर्शाया है जो कि इस युग में जैविक खेती का महत्व प्रदर्शित कर रहा है साथ ही झांकी में नारी शिक्षा के महत्व के साथ भगवान बालक महावीर का आकर्षक पालना भी सजाया गया जो श्रद्धा का केंद्र है। सुनील जैन ने बताया कि वर्धमान ग्रुप द्वारा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बनाई गई आकर्षक झांकी को बड़ी संख्या में समाज जनों ने देखा और यह झांकी अभी तीन दिनों तक और रहेगी।









