
चौकी बोरगांव पुलिस की गौवंश तस्करी पर बडी कार्यवाही
अवैध रुप से गौवंश का परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खंडवा, 31 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध रुप से गोवंश का परिवहन करने वाले अपराधियो पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा दिनांक 31/03/2026 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही कर अवैध रुप से चार पहिया वाहन में गौवंश का परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 31.03.2026 को बोरगाँव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छैगावमाखन तरफ से एक नीले रंग के चार पहिया वाहन में अवैध रुप से गोवंश महाराष्ट्र तरफ ले जा रहे हैं। मुखिबर सूचना पर तत्काल सउनि वीरेन्द बिसेन को कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिस पर सउनि द्वारा हाईवे पर मुखबिर सूचना अनुसार नीले रंग के चार पहिया वाहन क्रमांक MP 12 LA 0879 को वाहन चालक सहित पकडा, वाहन में 02 नग बैल को क्रुरता पूर्वक भरा हुआ पाया गया ।चालक द्वारा उक्त गोवंश के सम्बन्ध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। आरोपी के आधिपत्य से मिले गोवंश को विधिवत जप्त कर परिवहन में उपयोग किये जाने वाले वाहन को जप्त किया गया एवं गौवंश को सुरक्षार्थ गौशाला में रखा गया । आरोपी के विरूध्द 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 3,181,146,196 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नाम आरोपी- विशाल कुशवाह पिता राजू कुशवाह उम्र 24 साल निवासी छैगावमाखन जिला खण्डवा










