ताज़ा ख़बरें

*श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा*

खास खबर

*श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा*

खंडवा। नवनिधी के दाता श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बाबा बालकदास हिंगलाज वाटिका स्थित हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ 2 अप्रेल को मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय भावसार महासभा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सचिव, मंदिर प्रमुख गणेश भावसार एवं सेवादार राजू भावसार ने बताया कि इस मौके पर 2 अप्रैल गुरूवार को पवनपुत्र श्री हनुमान जी का जन्म प्रगटोंत्सव और अभिषेक प्रातः 5 बजे चौला श्रृंगार, प्रातः 6 बजे जन्म आरती एवं 9 बजे हवन के पश्चात सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे से विशाल आम भंडारा होगा। वही भावसार महिला मंडल की मात्रृशाक्ति द्वारा 3 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। प्रवक्ता निर्मल मंगवानी व्दारा सभी श्री राम भक्तों से भोजन प्रसादी ग्रहण करने की अपील की गयी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!