ताज़ा ख़बरें

*खंडवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला, पोषण ट्रैकर ऐप पर काम बंद*

खास खबर

*खंडवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला, पोषण ट्रैकर ऐप पर काम बंद*
खंडवा//
जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय आह्वान पर बड़ा निर्णय लेते हुए पोषण ट्रैकर ऐप पर कार्य आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर व जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचना भेज दी गई है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, की जिला अध्यक्ष शीला फूलमाली ने बताया कि यह निर्णय लंबित मांगों के निराकरण और शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। संगठन ने शासन स्तर पर शीघ्र संवाद की आवश्यकता भी जताई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि ऐप पर कार्य भले ही बंद रहेगा, लेकिन अन्य सभी कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे। पोषण आहार वितरण, आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन और हितग्राहियों को सेवाएं ऑफलाइन माध्यम से नियमित रूप से दी जाएंगी, ताकि किसी को असुविधा न हो।
इस बीच भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई खंडवा के जिलामंत्री प्रवीण शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन के निर्णय का समर्थन करने की अपील की है।
संघ ने जिला प्रशासन से स्थिति को संज्ञान में लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!