
संवाददाता योगेश कुमार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम को मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम के बाहर बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद परिजनों ने दिल्ली-मुजफ्फरनगर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।शामली-उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम को एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी इलाके में जिम से एक्सरसाइज करके घर लौट रहे प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार, यूट्यूबर और सिंगर 32 वर्षीय अंकित बालियान की चार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की, जिसमें सिर और पेट में 5 गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे शहर में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान पिछले कई महीनों से परिवार के साथ गांव में ही रह रहे थे। उनके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं। बुधवार शाम वह रोज की तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम में एक्सरसाइज करने गए थे।प्रत्यक्षदर्शियों और जिम संचालक रवि शर्मा के मुताबिक, जब अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने लगे, तो पहले से ही घात लगाकर बैठे चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल किया था। अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। अंकित ने बचने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार होने के कारण वह को-ड्राइविंग सीट की तरफ से अंदर जाने लगे। हमलावरों ने जबरन गेट खोलकर उन पर नजदीक से गोलियां बरसा दीं।अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर सिंगर काफी लोकप्रिय थे। उनके “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” और “एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर” जैसे गाने काफी चर्चित रहे थे। फरवरी 2023 में उनका एक गाना विवादों के चलते बैन भी हुआ था। चर्चा है कि वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे। हत्या से ठीक एक घंटे पहले शाम 6 बजे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाड़ी में बैठकर एक गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। वे 35 वर्ष के थे। वे सोनीपत में रहकर गायक के तौर पर काम करते थे। उनकी सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से वे अपने गांव बंतीखेड़ा में रह रहे थे। मामले में सामने आया है कि वे पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य तौर पर उम्मीदवारी पेश करने की तैयारी में थे।सामने आया है कि वे पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य तौर पर उम्मीदवारी पेश करने की तैयारी में थे।
अंकित बालियान ने पिछले कुछ समय में हरियाणवी संगीत जगत में अपना नाम बनाया था। वे मासूम शर्मा, रानू पंजाबी आदि के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके थे। उनकी गोली मारकर हत्या मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। वारदात में तीन से चार आरोपियों के शामिल होने की बात कही जा रही हैदिनदहाड़े हुई इस हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वर्मा मार्केट तिराहे के पास दिल्ली-मुजफ्फरनगर रोड पर जाम लगा दिया है। अंकित की मां अमरेश का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बेटे का शव गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई। परिवार और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई व एनकाउंटर नहीं होता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।घटना की सूचना मिलते ही एसपी शामली एनपी सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को आशंका है कि हमलावर हरियाणा या अन्य पड़ोसी राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं जो हरियाणा के पानीपत और पंजाब समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।










