ताज़ा ख़बरें

इतवारा बाज़ार की अस्थायी दुकानें अगले इतवार से मंडी परिसर में लगेंगी

खास खबर

इतवारा बाज़ार की अस्थायी दुकानें अगले इतवार से मंडी परिसर में लगेंगी

खण्डवा//इतवारा बाजार से यातायात अवरुद्ध होने संबंधी विभिन्न शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई, मंडी सचिव श्री रामवीर किरार, राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत और अन्य अधिकारियों के साथ पुरानी अनाज मंडी परिसर का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती श्रीमती राजावत ने बताया कि इतवारा बाज़ार में लगने वाली लगभग 300-400 अस्थायी दुकानों को रविवार बाज़ार हेतु मंडी प्रांगण के अंदर स्थान उपलब्ध करवाकर अब पूरा बाज़ार मंडी परिसर के भीतर ही संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इतवारा बाज़ार में बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें सड़क किनारे लगने से आवागमन में असुविधा होती है तथा यातायात बाधित होता है। इस समस्या के समाधान हेतु आज मंडी परिसर का दौरा कर दुकानों के लिए स्थान चिन्हित किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्रीमति राजावत ने बताया कि कल दिनांक 29 मार्च को व्यापारियों से चर्चा कर समझाइश दी जाएगी। व्यापारियों से सहमति एवं चर्चा उपरांत अगले इतवार से इतवारा बाज़ार मंडी प्रांगण के अंदर ही संचालित किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रहे तथा आमजन को सुविधा हो।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!