Uncategorizedअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया

धार सुरेंद्र दुबे व्यूरो चीफ 27 मार्च 2026। जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार श्री सिमोन सुलिया ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय-धार (म.प्र.) के द्वारा मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन आदर्श नर्सिंग कॉलेज-जैतपुरा धार में शुक्रवार को किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर हाशिए पर रहने वाले और कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सेवाओं की उपलब्धता और विभिन्न नालसा की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में जागरूक करना है। इन योजनाओं में असंगठित श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों, मानव तस्करी के पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। मध्यस्थता, मध्यस्थता 2.0 अभियान और सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

 

इस मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर में शासन के विभिन्न विभाग जैसे-महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग आदि सम्मिलित होंगे एवं विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा ताकि लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सके।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!