जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 35 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 26 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 25.03.2026 को कुल 07 गिरफ़्तारी वारंट, 38 जमानती वारंट एवं 88 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 25.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी देवेन्द् पिता अशोक मालवीया उम् 30 साल निवासी बलवाडा के कब्जे से 22 क्वारटर देसी प्लेन मदिरा के कुसल 03 लीटर कीमती 1760/- रूपये की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी धीरज पिता दिलीपसिंह कोरकु उम्र 27 साल नि. पुरनी के कब्जे से 07 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 630/-रूपये जप्त की गई एवं आरोपी अजय पिता गजराज राजौरिया जाति बलाही उम्र 22 साल नि. ग्राम भगवानपुरा के कब्जे से 10 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800 रु. की जप्त की गई। थाना मांधाता की आरोपिया ममताबाई पति जगत करोले जाति भीलाला उम्र 38 साल निवासी इनपुन पुनर्वास ममताबाई पति जगत करोले जाति भीलाला उम्र 38 साल निवासी इनपुन पुनर्वास के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआँ शराब करीबन 15 लीटर कीमती करीबन 1500/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 25.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 37 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14800/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 25.03.2026 को 35 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 19 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 25 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
0 2 minutes read





