ताज़ा ख़बरें

साइबर सैल थाना गंज पुलिस द्वारा 12 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये ।

रामपुर | पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मोबाइल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में CEIR PORTAL (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से गुम/खोए हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतो पर साइबर सैल थाना गंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 12 मोबाइल बरामद किये गये है । *कुल बरामद 12 मोबाइल (अनुमानित कीमत करीब 01 लाख 90 हजार रुपये) को आज दिनांक 23.03.2026* को साइबर सैल थाना गंज द्वारा मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु रामपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रंशसा की गयी ।
*बरामद किये गये मोबाइल का विवरणः-*
1. 12 मोबाइल (भिन्न-भिन्न कम्पनी)
*फोन बरामद करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा
2. क0ऑ0-ग्रेड ए संदीप कुमार
4. का0 1798 दीपक कुमार




Show More
Back to top button
error: Content is protected !!