3 दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव का समापन 22 मार्च को होगा
—
खण्डवा//जनजातीय नृत्य, संगीत एवं शिल्प कलाओं पर केंद्रित 3 दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव का समापन 22 मार्च रविवार को होगा। नया हरसूद के स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित “आदि रंग” महोत्सव के तीसरे दिन 22 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया उपस्थिति रहेंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवक डॉ. निशांत खरे करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह, श्री राजे विरेन्द्र शहा उपाध्यक्ष, भा.ज.पा महाराष्ट्र, महापौर, नगर पालिक निगम, खंडवा
श्रीमती अमृता अमर यादव, महापौर, नगर पालिक निगम, छिंदवाडा श्री विक्रम अहाके होंगे।
आदि रंग महोत्सव के तीसरे दिन होंगे ये कार्यक्रम
“आदि रंग” महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 22 मार्च रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य निर्देशकः रामचन्द्र सिंह, भोपाल, मटकी नृत्य कृष्णा वर्मा एवं साथी-उज्जैन, करमा सैला नृत्य गोण्ड जनजातीय- उपेन्द्र सिंह एवं साथी-सीधी, ठाट्या नृत्य गोण्ड जनजातीय अर्जुन बाघमारे एवं साथी-बैतूल, सिरमोरी नाटी नृत्य जोगिन्दर सिंह हब्बी एवं साथी-हिमाचल प्रदेश, गुसाड़ी नृत्य टी. श्रीधर एवं साथी-तेलंगाना, नटुआ नृत्य बीरेन्द्र कालिन्दी एवं साथी-प. बंगाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में जनजातीय जनयोद्धाओं पर केन्द्रित “जननायक” प्रदर्शनी और गोण्ड जनजातीय गीतों, कथाओं आधारित चित्र प्रदर्शनी “माँ नर्मदा” भी लगाई गई है।








