ताज़ा ख़बरें

जल संरचनाओं के निर्माण हेतु सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम ग्राम लंगोटी में 22 मार्च को —

खास खबर

जल संरचनाओं के निर्माण हेतु सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम ग्राम लंगोटी में 22 मार्च को

खण्डवा//”जल संचय जनभागीदारी- 2.0″ अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण हेतु रविवार 22 मार्च को खालवा विकासखंड के ग्राम लंगोटी में एक दिवसीय सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खालवा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कुँवर दिव्यादित्य शाह करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष खालवा श्रीमती सोनता रामप्रसाद कवडे और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सती किशोर पाटिल भी उपस्थित रहेंगी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
CEO Zila Panchayat Khandwa
#khandwa

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!