खंडवा मे होली/ धुलन्डी व्यवस्था हेतु 600 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
खंडवा, 02 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व मे जिले मे आगामी होली पर्व को शांति व सौहार्द पूर्वक मनाए जाने हेतु तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा से होली ड्यूटी मे लगा सम्पूर्ण बल वाहनों फ्लेग मार्च करते हुए काहरवाडी , भगत सिंग चौक, मानसिंग तिराहा, जलेबी चौक, शनि मंदिर, गौशाला चौराहा, इंदौर नाका, पड़ावा, आमिर मेडिकल, शिवाजी चौक, खानशाहवली, शिवाजी चौक, इमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे तिराहा, बस स्टैन्ड होते हुए वापस कंट्रोल रूम पहुचे।
सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण खंडवा शहर को 03 जोन मे बांटा गया है प्रत्येक जोन मे फिक्स पिकेट, चार पहिया व दो पहिया मोबाईल पार्टी नाका व्यवस्था , यातायात व्यवस्था हेतु बल लगाया गया है। जिले मे होली/धुलन्डी व्यवस्था हेतु 07 राजपत्रित अधिकारी लगभग 600 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमे जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होम गार्ड, वन रक्षक ,कोटवार, ड्यूटी हेतु लगाई गई।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने एवं बाउन्ड ओवर कराए जाने की बात कही गई हैं। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा होली, धुलेंडी, रंग पंचमी के त्यौहारों पर हुड़दंग करने वाले तीन सवारी, स्पीड मे वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले की चेकिंग ब्रीथ एनालाइजर से की जाकर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है तथा अश्लील गाने ना बजने की बात कही गई है। रंगों के त्योहार के दौरान हानिकारक केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग वर्जित है, ऐसे रंगों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि डी.जे पूर्णतः प्रतिबंधित है अतः शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित डेसीबल मे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग लिखित अनुमति पश्चात किया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।








