ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया फाग उत्सव

खास खबर

धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया फाग उत्सव

खण्डवा//धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शीतला माता गली स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में शुक्रवार को रंगभरी ग्यारस पर फाग उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की उन्होंने बताया कि इस वर्ष फाग उत्सव को नए और आकर्षक अंदाज़ में मनाया गया।आयोजन में ताजे फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता, धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता तथा राधा-कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव प्रेरणा चांडक एवं कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता द्वारा सभी महिलाओं को गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुभकामनाएँ दी गईं।
भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाहेती, योगिता माहेश्वरी एवं राजेश्वरी सोमानी ने सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष अंतिम करोड़ी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक मोहिनी चांडक, वंदना गुप्ता, सुनीता महेश्वरी, शशांक बाहेती एवं सारांश दाढ़ रहे। अंत में समस्त महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर धाकड़ माहेश्वरी समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही और सभी ने आनंद व उत्साह के साथ इस उत्सव को मनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!