ताज़ा ख़बरें

भारत के हितों पर ‘समझौता’ नहीं चलेगा! — व्यापार करार के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम को भेजे पोस्टकार्ड

खास खबर

भारत के हितों पर ‘समझौता’ नहीं चलेगा! — व्यापार करार के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम को भेजे पोस्टकार्ड

नरेंद्र क्यों किया सरेंडर? जवाब दो, हिसाब दो!” – प्रधानमंत्री के नाम चलाया पोस्टकार्ड अभियान

खंडवा/
भारत–संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को गांधी भवन में जोरदार पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह समझौता किसानों, छोटे व्यापारियों, वस्त्र उद्योग और देश की डिजिटल संप्रभुता के लिए घातक साबित हो सकता है।कांग्रेसजनों ने प्रश्न उठाया कि आखिर ऐसी क्या जल्दी थी कि देश के किसानों, वस्त्र उद्योग और डेटा की अस्मिता को दांव पर लगाकर यह समझौता कर लिया गया?
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड लिखकर समझौता वापस लेने की मांग की। नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि देश के कृषि और स्थानीय उद्योगों के हितों को नजरअंदाज कर यह करार किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि सस्ते आयात के कारण किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। वहीं टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर विदेशी प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ेगा, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका पर संकट आ सकता है।
डिजिटल डेटा और राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। व्यंग्यात्मक लहजे में कांग्रेसजनों ने कहा, “यदि समझौता देशहित में है तो उसके फायदे सार्वजनिक किए जाएं, लेकिन यदि इसमें आमजन के हितों की अनदेखी हुई है तो देश जवाब मांगता है — सरेंडर क्यों किया? जवाब दो, हिसाब दो!”
प्रतिभा रघुवंशी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि यह समझौता देशहित में है तो प्रधानमंत्री खुलकर जनता को इसका लाभ बताएं। लेकिन यदि इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी हुई है, तो देश जवाब मांगता है — “सरेंडर क्यों किया? जवाब दो, हिसाब दो!”कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी और आवश्यकता पड़ी तो व्यापक जनआंदोलन भी करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जनजागरण की शुरुआत है और आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, सुनीता सकरगाए,पार्षद अन्विता ओझा, सुनीता रायकवार, कामिनी मंडलोई, मीनू मंडलोई ,मीरा सोनी, ज्योति आर्य ,ललिता आर्य ,कंचन दशोरे ,सरोज बघेल ,मंजुला पाराशर,पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,विशाल जैन,शहजाद पवार,इमरान गौरी,सुरेश गुरबानी,वकील नीलकंठ,असलम गौरी,शोयब शाह,वामनराव जाधव,योगेश जांगिड़,सुनील पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!