ताज़ा ख़बरें

अंडर -15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खंडवा का दम, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण-रजत व कांस्य पदक।

खास खबर

अंडर -15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खंडवा का दम, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण-रजत व कांस्य पदक।

बिना शासकीय मदद एवं बिना कोच के बालक बालिका कुश्ती पहलवान कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन।

अपने गुरुओ से प्रशिक्षण प्राप्त कर कुश्ती खिलाड़ियों ने अपने हुनर के माध्यम से खंडवा को बना दिया है कुश्ती का हब।

खंडवा। जिले के उभरते पहलवानों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर खंडवा का नाम रोशन किया है। 21 से 24 फरवरी तक जबलपुर में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खंडवा के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती खेल की विधा में खंडवा के बालक बालिका पहलवान प्रदेश ही नहीं देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर के माध्यम से मेडल प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन कर रहे हैं। शासकीय प्रशिक्षक कोच एवं सरकारी मदद के बिना ये कुश्ती खिलाड़ी मध्य प्रदेश केसरी स्वर्गीय हुकुमचंद यादव रघुनाथ पांजरे के आशीर्वाद से अपने गुरुओं मंगल यादव, जगदीश पटेल, हीरालाल यादव, राजेंद्र पंजारे, ऋषि सोनकर से कुश्ती कला का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर खंडवा को मेडल दिला रहे हैं। जबलपुर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मानवी यादव (33 किग्रा), भावना राठौड़ (36 किग्रा) एवं कृतिका कुशवाहा (46 किग्रा) ने कांस्य पदक अर्जित किया। भूमि वर्मा (58 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि टिया कंठ (62 किग्रा) एवं जय श्री वर्मा (66 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
बालक वर्ग फ्री स्टाइल में अमृत पटेल (38 किग्रा) ने कांस्य, शिवांश चौरे (41 किग्रा) ने रजत, इशांत यादव (44 किग्रा) ने कांस्य, गणेश पटेल (48 किग्रा) ने कांस्य, अनिकेत यादव (52 किग्रा) ने कांस्य, अक्षय नीलकंठ (57) ने कांस्य तथा मोहम्मद इब्राहिम (62 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ग्रीको रोमन शैली में सुयोग चौहान (38 किग्रा) ने कांस्य, नमन नायकोड़े (41 किग्रा) ने रजत, अंश यादव (44 किग्रा) ने कांस्य, युवराज शर्मा (48 किग्रा) ने कांस्य एवं कृष्ण भूते (57 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किय इस कुश्ती खिलाड़ियों की उपलब्धि सफलता से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद और मजबूत हुई है। इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश
तनवे, उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कुश्ती संघ मंगल यादव, गुरु हीरालाल यादव, सचिव राजेंद्र पांजरे, जगदीश पटेल, ऋषि सोनकर, प्रवक्ता सुनील जैन, रितेश गोयल, आसिफ खान, मुन्ना यादव,टीनू राठौर, भोला यादव, राजू यादव, पन्ना यादव, बल्ला यादव, विजय यादव, धर्मेन्द्र पांजरे, दिनेश पटेल, किशन पटेल, गोविंद पहलवान, प्रकाश पटेल, गेंदालाल पटेल, रूपा यादव, विज्जु यादव ,सुनील शर्मा,महेंद्र वर्मा, सईदुदीन, असलम कुरेशी, अकरम मंसूरी, संदीप वर्मा, अमित कंठ, राजेश डोंगरे, कासिम भाई आदि ने कुश्ती पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!