
आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमनगांव आखई में केंद्र सरकार कीc महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM G) का शुभारंभ
माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह जी, माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, विधायक नारायण पटेल, छाया मोरे,महापौर अमृता यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के ग्राम मुक्कावरिपल्ली से योजना के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ का सीधा प्रसारण उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। यह योजना ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के माध्यम से समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आज विधायक खंडवा कंचन मुकेश तनवे का PG का लास्ट पेपर था , इसलिए वो कार्यक्रम मे 1 घंटा लेट पहुचकर कार्यक्रम मे शामिल हुई। बीजेपी के अनुभवी नेता मुकेश तनवे को भी मंच से अपनी बात रखने का मोका मिला, उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास का यह नया संकल्प देश के गांवों की प्रगति और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। विधायक कंचन तनवे ने इस योजना की जानकारी भी ग्रामीणों से साझा करी। उन्होंने कहा की अब हर हाथ को काम मिलेगा, गरीब परिवार भी अपनी मेहनत के बल पर देश की उन्नति मे योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर सेवदास पटेल, हरीश कोतवाले, धर्मेंद्र बजाज,श्याम फूल माली, त्रिलोक पटेल, तपन डोंगरे, राजपाल चौहान बलदेव मौर्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।












