उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

उन्नाव की बदहाल सड़क पर उठी आवाज

जिला पंचायत प्रत्याशी अनीश कुमार ने (PWD) को सौपा ज्ञापन

उन्नाव की बदहाल सड़क पर उठी आवाज, जिला पंचायत प्रत्याशी अनीश कुमार ने PWD को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव जनपद के हसनगंज ब्लाक क्षेत्र जैतिपुर–भटपुरा–असुरन खेड़ा–फरहतपुर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर जिला पंचायत हसनगंज तृतीय क्षेत्र से प्रत्याशी अनीश कुमार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को लिखित लेटर पैड सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि जैतिपुर से भटपुरा, असुरन खेड़ा होते हुए फरहतपुर तक जाने वाला PWD मार्ग क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। लेकिन लंबे समय से सड़क बदहाल होने के कारण लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों और आम राहगीरों को झेलनी पड़ रही है।
अनीश कुमार ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का शीघ्र निर्माण या मरम्मत कार्य कराया जाए और इसे विभाग की प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी बड़ी बाधा है। यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले का परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!