
सेवा ही संकल्प… एक तरफ शिक्षा एक तरफ जन सेवा
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने प्रतिदिन की भांति आज भी विधायक कार्यालय, खंडवा में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके यथाशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक तनवे ने कहा कि अपनी समस्याओं को बढ़ने न दें। प्रतिदिन आयोजित जनदर्शन में आकर मुझे बताइए। समस्या आपकी नहीं, मेरी है। मैं उसे अपने परिवार की समस्या समझकर उसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करूंगी। आपने मुझे विधायक इसी सेवा के लिए बनाया है और मैं सदैव आपके साथ खड़ी हूं।
जनदर्शन में गोविंद नगर, रामनगर, बेड़ियाव, भाकरड़ा, गांधी नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक श्रीमती तनवे ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि समस्याओं के समाधान के उपरांत उन्हें भी अवगत कराया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सके।
उन्होंने दोहराया कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च संकल्प है और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। ज्ञात हो कि आज खंडवा विधायक तनवे का पेपर भी था अल सुबह से ही उठकर उन्होंने अपने एग्जाम की तैयारी भी की फिर भी अपने प्रतिदिन निवास पर होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई












