- पुलिस को चकमा देकर बेखौफ चल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
/बड़ौद। नगर एवं आसपास ना। के क्षेत्रों में अवैध सट्टे के कारोबार के लगातार से फलने-फूलने की चर्चाओं ने पुलिस की रहे कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुड़े स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र के कई पने स्थानों पर लंबे समय से खुलेआम सट्टा संचालित पर होने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन सी इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी और ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते है। इस अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश नहीं जुड़े लगाया गया तो इसका सीधा दुष्प्रभाव समाज, भी विशेषकर युवाओं पर पड़ेगा। लोगों का मानना है कि सट्टे जैसी गैरकानूनी गतिविधियां सामाजिक
वातावरण को दूषित करने के साथ अपराधों को भी बढ़ावा दे सकती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों और चर्चाओं के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से आमजन में नाराजगी बढ़ रही है। इससे कानून के समान पालन और पुलिस की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि कानून का राज कायम रहे और आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो











