ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच का आयोजन*

खास खबर

*सद्भावना मंच का आयोजन*

*डॉक्टर दिवस पर सम्मानित हुए वरिष्ठ चिकित्सक*

खंडवा। डॉक्टर मात्र एक चिकित्सक नहीं, बल्कि मानवता के रक्षक हैं। ये सफेद कोट पहने ईश्वर का रूप होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के मरीजों की जिंदगी संवारते हैं। इलाज केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि आपके विश्वास और मुस्कान से भी होता है। हर उस डॉक्टर को प्रणाम, जो अपने आराम को भूलकर लोगों की जान बचाता है। जान बचाने की उस अनमोल कोशिश और हर दर्द को अपना समझने कर अपनी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से हमारे जीवन में नई उम्मीद भरने वाले पृथ्वी पर ईश्वर रुपी सभी डॉक्टरों को सदभावना मंच के समस्त सदस्यों की ओर से डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह उदबोधन डॉक्टर दिवस पर सदभावना मंच व्दारा आयोजित सम्मान समारोह में मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने वरिष्ठ डॉक्टरों को शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान में कहें। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर सदभावना मंच द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर इंदौर रोड स्थित सद्भावना हाल में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दादू, सीएमएचओ डॉ. ओपी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ.एसएल गुप्ता, डॉ पंकज जैन, डॉ. नरेंद्र जैन, डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली, डॉ. राहुल कनाडे, डॉ. सुभाष जैन, डॉ.दिलीप जैन, डॉ. नरेंद्र उबैजा, डॉ. दिलीप हिंदूजा, डॉ.एसएस गुर्जर, डॉ. स्वप्निल जैन, डॉ. सोमिल जैन, डॉ.जुनेजा, एवं डॉ.कोमल हिंदूजा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों के सम्मान में कराओके पर गीत गजल गायन से हुआ। वही इस मौके डॉ. नरेंद्र जैन व्दारा गीत गाकर सभी उपस्थितों का मन मोह लिया।सद्भावना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम अपनी आत्मीयता, गरिमा और उत्कृष्ट व्यवस्था के कारण सबसे विशेष रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव, भावनाएँ और विचार साझा कर आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, ओम पिल्लै, श्वेता हरिसखी,‌ डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते‌, जीडी सराफ, केबी मनसारे, अनूप शर्मा, देवेंद्र जैन, सुनील सोमानी, निर्मल मंगवानी, कमल नागपाल, प्रकाश कनाडे, महेंद्र सिंह, नारायण फरकले, अर्जुन बुंदेला, अजय मंडलोई, राधेश्याम शाक्य, योगेश गुजराती, अशोक जैन, राजेश पोरपंथ, सुभाष मीणा, धीरज नेगी, मनोज जोशी, रामदास सराफ, डॉ.एमएम कुरैशी, अशोक पारवानी आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन ऐंकर श्वेता हरिसखी ने किया एवं उपस्थितों का आभार सुरेंद्र गीते ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!