ताज़ा ख़बरें

ग्राम जसवाड़ी की बेटी मेघा माली ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीते 8 पदक।

खास खबर

ग्राम जसवाड़ी की बेटी मेघा माली ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीते 8 पदक।

इंदौर जिला ऑल इवेंट प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम जसवाड़ी की होनहार बेटी मेघा माली ने इंदौर जिला एयर पिस्टल ऑल इवेंट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मेघा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम जसवाड़ी और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

मेघा माली की इस उपलब्धि पर प्रदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता यादव, सुनील जैन एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!