ताज़ा ख़बरें

*श्री खाटू श्याम मंदिर माता चौक पर मनाया जाएगा फागोत्सव*

खास खबर

*श्री खाटू श्याम मंदिर माता चौक पर मनाया जाएगा फागोत्सव*
खण्डवा//श्री लखदातार खाटू श्याम बाबा मंदिर, माता चौक पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह से श्याम भक्तों द्वारा “फाग उत्सव” हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर संचालक अजय शक्तावत/विजेता शक्तावत एवं प्रवक्ता श्री देवा भावसार ने बताया कि कल दिनांक 26.02.2026 को “भव्य निशान यात्रा” शाम 5 बजे श्री महादेवगढ़ मंदिर से श्याम बाबा मंदिर माता चौक आएगी, निशान यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी, दूसरे दिन 27.02.2026 ग्यारस को श्री श्याम बाबा को रंगबिरंगे विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा, इसी दिन शाम को 8 बजे से भव्य कीर्तन बाहर से आए कलाकारों गायकों द्वारा किया जाएगा, बाबा की आरती और फूलों की होली खेली जाएगी। दि 28.02.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक “महाप्रसादी” भंडारे का आयोजन किया गया है। सभी धर्म प्रेमी, श्याम भक्तों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो, और बाबा के रंग में सराबोर हो, आशीर्वाद प्राप्त करें। इस शुभ अवसर पर श्री गुलाब सिंह तोमर, सुमित भाई एवं समस्त माता चौक श्री श्याम बाबा मंदिर परिवार, महिला मंडल, मातृ शक्ति उपस्थित रहेंगे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!