ताज़ा ख़बरें

जिला कलेक्टर नवाचार के माध्यम से सफलतापूर्वक कई कार्य कर रहे हैं।

खास खबर

जिला कलेक्टर नवाचार के माध्यम से सफलतापूर्वक कई कार्य कर रहे हैं।

खेल गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर कलेक्टर ने खेल परिसर का किया अवलोकन।

खंडवा। जिले के जनप्रतिनिधि अपने-अपने प्रयासों से अपने क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनकर विकास कार्य करवा रहे हैं। जिला प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन मिलकर जब सहयोग करता है तो विकास को गति मिलती है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के सांसद, महापौर जिले के चारों विधायको के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे जो अपने अपने कर्तव्य का दायित्व निभा रहे हैं वहीं जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता भी जिले के विकास में सहयोगी बनकर नवाचार करते हुए कई सौगातें खंडवा जिले को दे रहे हैं। अच्छी मेहनत के कारण जल संरक्षण सर्वर्धन में खंडवा का नाम रोशन हुआ है इसमें महत्वपूर्ण भूमिका जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोड़ा की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी मंदिर निर्माण में भी मंदिर के ट्रस्टीयो,जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर वृषव गुप्ता के प्रयासों से भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हुआ है। ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक के निर्माण में भी जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। रक्तदान को लेकर भी कलेक्टर श्री गुप्ता नवाचार कर रहे हैं इससे से कई संस्थाएं रक्तदान में आगे आ रही है। जन जागृति के लिए कलेक्टर वृषव गुप्ता द्वारा मंदिर में तत्काल दर्शन हेतु भी रक्तदान को प्रेरित किया गया है। खेल गतिविधियों में सक्रियता के चलते कलेक्टर श्री गुप्ता खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं विगत दिनों शतरंज के साथ ही अब सिविल लाइन क्षेत्र में निमाड नर्सरी मैं शासकीय भूमि पर खेल परिसर को भी व्यवस्थित किया जा रहा हें ताकि खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन कर सके। सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को कलेक्टर वृषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा और इंजीनियर ने खेल परिसर का अवलोकन किया और किस प्रकार इसे व्यवस्थित किया जा सकता है चर्चा कर प्लान बनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!