CHHATTISGARH

महामाया ओसीपी परियोजना: प्रभावितों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

विकास कुमार सोनी

महामाया ओसीपी परियोजना: प्रभावितों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

सूरजपुर/13 फरवरी 2026/ (एसईसीएल) के भटगांव क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित महामाया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) के लिए ग्राम कपसरा एवं बरौधी के प्रभावितों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना संबंधी जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महामाया खुली खदान परियोजना के लिए ग्राम जरही, कपसरा, सेधोपारा, दुरती एवं बरौधी के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रभावित व्यक्तियों को अधिग्रहित भूमि एवं मकानों का आंकलित समुचित मुआवजा, बसाहट हेतु प्रस्तावित स्थल पर भूखंड आबंटन अथवा भूखंड के स्थान पर एकमुश्त मुआवजा, नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने निर्देशित किया कि पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी, संवेदनशील एवं नियमानुसार हो, ताकि परियोजना प्रभावित परिवारों को वर्तमान स्थिति के समकक्ष अथवा उससे बेहतर जीवनस्तर उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, एसईसीएल के अधिकारी, संबंधित ग्रामों के सरपंच, जनपद सदस्य एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!