जिले मे थाना छैगाँवमाखन द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर रहे गौवंश को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 04 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 03.02.2026 को कुल 12 गिरफ़्तारी वारंट, 28 जमानती वारंट एवं 41 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 03.02.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना खालवा के आरोपी अरविंद पिता ईतवार सिंह जाति कोरकू उम्र 19 साल निवासी आवलिया के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी दारू गुलाबी संतरा शराब कीमती 1200/- रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 03.02.2026 को थाना छैगावमाखन के आरोपी सुधीर उर्फ गोलू पिता कैलाश गाठे जाति बलाही उम्र 28 साल निवासी ग्राम टेमीकला थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा द्वारा गौवंशो को देशगावं तरफ से छोटा हाथी वाहन क्रमांक MP-12-LA-1774 में 02 नग बैल भरकर महाराष्ट्र की ओर वध हेतु लेकर जा रहे थे जिनकी कीमत 30-30 हजार के कुल 60000/-रुपये के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4,6,9 गौवंश वध अधि. व 11(1)(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 03.02.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 50 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 21900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 03.02.2026 को 32 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 15 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,510 2 minutes read










