*लायन महेश पटेल की पार्थिव देह का होगा देहदान*
*पुलिस बल द्वारा दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर*
*लायन्स चढ़ाएगा श्रद्धांजलि चक्र*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा के पूर्व अध्यक्ष, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच,कच्छ कड़वा गुजराती समाज,लायन्स नेत्रदान देहदान व अंगदान जनजागृति समिति,चेम्बर ऑफ कामर्स व अनेको सेवाभावी संस्थाओं के माध्यम से सेवारत,लायन महेश पटेल आकस्मिक देवलोकगमन हो गया।नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि लायन्स नेत्रदान ,देहदान व अंगदान समिति के माध्यम से सतत सक्रिय रहते हुये अनेको नेत्रदान व देहदान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। साथ ही उनकी अंतिम इच्छा अनुसार परिवारजनो द्वारा उनका नेत्रदान करवाया गया।2 फरवरी प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा अनुसार प्रातः 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास गणेश गौशाला के पास भवानी माता रोड़ पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स श्रद्धांजलि चक्र अर्पित कर श्रधान्जली दी जवेगी।उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 10 बजे निवास से मेडिकल कालेज खण्डवा जावेगी। मेडिकल कालेज में श्रद्धांजलि सभा पश्चात देह मेडिकल कालेज को सौपी जाएगी।











