ताज़ा ख़बरें

*स्व श्री जगदीश गोयल के निधन उपरांत देह की मेडिकल कालेज को दान*

खास खबर

*स्व श्री जगदीश गोयल के निधन उपरांत देह की मेडिकल कालेज को दान*

*लायन्स नेत्रदान एवं देहदान जनजागृति समिति के सहयोग से हुआ 21 वाँ देहदान*

खण्डवा।जगदीश गोयल का इंदौर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। देह का मेडिकल कालेज खण्डवा में दान किया गया। जानकारी देते हुए सक्षम के अध्यक्ष व लायन्स नेत्रदान, देहदान व अंगदान जनजागृति समिति संयोजक नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जगदीश गोयल के निधन उपरांत पुत्र श्री कृष्ण गोयल ने मेडिकल कालेज के प्रोफेसर्स व समिति सदस्यों से सम्पर्क कर पिता की देहदान की अंतिम इच्छा से अवगत कराया। लायन्स नेत्रदान ,देहदान जनजागृति समिति के सदस्यों नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन ,नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले, सुनील जैन,अनिल बाहेती,घनश्याम वाधवा,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला, राजीव मालवीय,राजीव शर्मा,अपूर्व उपाध्याय,डॉ राधेश्याम पटेल,गांधीप्रसाद गदले, चंचल गुप्ता,शरद खण्डेलवाल लायन्स क्लब खण्डवा,लियो क्लब खण्डवा ,सक्षम संस्था खण्डवा,मेडिकल कालेज ,एम के आई बैंक ,दधीचि समिति के सहयोग से देहदान की कार्यवाही पूर्ण कर यह 21 वी मृत देह मेडिकल कालेज को प्रदान की गई।मेडिकल कालेज खण्डवा के डीन संजय दादू, डॉ राजीव जोशी, डॉ विनित गुहिया,डॉ नितिन नाइक डॉक्टर्स,मेडिकल कालेज स्टॉफ व लायन्स नेत्रदान देहदान समिति सदस्यों, व गणमान्यजनों ने पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। नारायण बाहेती,सुनील जैन,अपूर्व उपाध्याय ने मेडिकल कालेज खण्डवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे देहदान को महादान बताते हुए देहदान के लिए गोयल परिवार का सराहनीय कदम बताते हुए श्रद्घांजलि दी। डॉ संजय दादू व डॉ राजीव जोशी व डॉक्टर्स ने मेडिकल के छात्रों के लिए मृत देह की आवश्यकता बताते हुये उसे विद्याथियों का प्रथम गुरु बताते हुए मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता बताते हुए कहाकि अंतिम समय तक देह को पूर्ण सम्मान दिया जाता है। लायन्स क्लब व समिति द्वारा देहदान के क्षेत्र में किये जा रहे प्रचार प्रसार व प्रयासों से यह 21 वी देह मेडिकल कालेज खण्डवा को प्राप्त हुई है।नारायण बाहेती ने सभी से नेत्रदान एवं देहदान के क्षेत्र में जागरूकता की अपील करते हुए मेडिकल कालेज के डीन डॉ संजय दादू,डॉ राजीव जोशी,डॉ विनित गुहिया, व कालेज स्टॉप का देहदान में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!