ताज़ा ख़बरें

हरदोई के थाना कछौना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

Hardoi...UP

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खूनी संघर्ष मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार,

 

कछौना (हरदोई)। जनपद हरदोई के थाना कछौना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 जनवरी 2026 को हुई घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में की गई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच गंभीर संघर्ष हुआ था।

पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को ग्राम तकिया कछौना देहात निवासी सलीम और गौसगंज रोड निवासी नसीम के पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

घटना के संबंध में वादिनी फिरदौस जहां की तहरीर पर थाना कछौना में मु0अ0सं0 35/26 दर्ज किया गया। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 117(2), 126(1), 75(1) और 309(4) के तहत नसीम सहित 12 नामजद तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 7 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जमाल पुत्र हसनैन, आमिर पुत्र नसीम, रफीक पुत्र गफूर, अखिल पुत्र पूतन, फारुख पुत्र मोहम्मद हसनैन, इरफान पुत्र शरीफ तथा मोहम्मद शरीफ पुत्र नन्हे बाबा शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना कछौना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उप निरीक्षक समीक्षा कटियार, उप निरीक्षक शुभम मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविन्द तथा कांस्टेबल तूफान और बन्टी शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!