
*शांति कुंज हरिद्वार बैरागी द्वीप से आईं समयदानी बहनों का हुआ स्वागत, अभिनन्दन*
खण्डवा//
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में अखंड ज्योत के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी वर्ष “2026” के समारोह में शामिल हुई खंडवा की बहने एवं विभिन्न 34 जिलों से आई सेवा धारी कन्याएं जिसमें जुलवानिया, किशनपुरा, टोकर खेड़ा, सिरसौद, माथपुर , आमोदा, अटूट भिकारी, सनावद, रामपुर, सुल्तानपुर, सोमला डाबी ओ ओझरा, बामंदी, खड़कवानी ,सोनखेड़ी मथडाई , बड़वाह, कटार, कोदला खेड़ी, सागर ,सीहोर, सिंगरौली एवं खरगोन की बहने शामिल हुई जिनका आज, खंडवा रेलवे स्टेशन पर गायत्री शक्तिपीठ परिजनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं भोजन भी कराया इन बहनों द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार में अनेकों सेवाएं दी गई देवकन्याओं ने 31 -12 -2025 से शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचकर आज 30 जनवरी 26 को खंडवा पहुंची, शांति कुंज हरिद्वार में रहकर विभिन्न सेवाएं देकर समय दान दिया । गायत्री परीजन श्री देवा भावसार ने बताया कि देवकन्या पूर्णिमा पवार व बृजेश पटेल का स्वागत ट्रस्टी श्री आनंदीलाल सोनी, श्रीमती अरुणा शर्मा, उमा सोलंकी ने किया।इस शुभ अवसर पर खंडवा गायत्री शक्तिपीठ के अजय लाड़, देवा भावसार, संजय महाजन, श्री सोनटके बाबूजी ने सभी देव कन्याओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।







